पशुलोक बैराज में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पशुलोक बैराज में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। टीम ने बैराज के चैनल में फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसे पुलिस को सुपुर्द किया।

शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लगभग 20 से 25 दिन पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी स्थानीय थानों को सूचना भेज दी है ताकि पहचान करने में मदद मिल सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!