Ad image

ओएनजीसी ने एसडीआरएफ को सौंपे महत्वपूर्ण रेस्क्यू उपकरण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश 10 जनवरी 2025। आज एसडीआरएफ वाहिनी, जॉलीग्रांट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ओएनजीसी द्वारा अपने सीएसआर प्रयासों के तहत एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस को महत्वपूर्ण रेस्क्यू उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों में दो रेस्क्यू राफ्ट, 24 लाइफ जैकेट, 24 हेलमेट, 24 स्टैंडर्ड पैडल्स और अन्य बचाव सामग्री शामिल हैं।

इस अवसर पर एसडीआरएफ के सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने ओएनजीसी के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ये उपकरण आपदा प्रबंधन कार्यों को और अधिक कुशल एवं प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ये उपकरण बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेंगे।

ओएनजीसी की कार्यकारी निदेशक श्रीमती आर.एस. नारायणी ने अपने संबोधन में कहा कि ओएनजीसी समाज की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है। यह सहयोग एसडीआरएफ की सेवाओं को और सुदृढ़ करेगा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक श्री प्रमोद सिंह रावत ने किया। उन्होंने वर्तमान में एसडीआरएफ द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशनों की जानकारी साझा की।

इस आयोजन में ओएनजीसी के कई अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें श्री चन्दन सुशील साजन (महाप्रबंधक/इंचार्ज सीएसआर), श्री कमल सिंह रावत (प्रोजेक्ट डायरेक्टर), श्री अवनीश यादव (मुख्य प्रबंधन सीएसआर), श्री डी.डी. सिंह (प्रबंधक सीएसआर), श्री के. अरुण कुमार सिंह और श्री एल. मोहन लखेड़ा शामिल थे।

इस परियोजना को सफल बनाने में शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एंड ह्यूमन रिसोर्स सोसाइटी की भी अहम भूमिका रही। संस्था के अध्यक्ष श्री उत्तम रावत और सचिव श्री कुलदीप नेगी ने इस सहयोग को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में एसडीआरएफ के उपसेनानायक स्वप्न किशोर सिंह, सहायक सेनानायक शांतनु पराशर, क्वार्टर मास्टर श्री राजीव रावत, निरीक्षक श्री जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण, निरीक्षक श्री कविंद्र सजवाण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री विजय रयाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!