ड्यूटी पर तैनात 136 कार्मिकों ने सुविधा केंद्र में पोस्टल बैलेट से किया मतदान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 22 जनवरी,2025। निकाय चुनाव ड्यूटी में तैनात 136 कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। कार्मिकों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में बनाए गए 05 सुविधा केंद्रों पर पोस्टल बैलेट से अपना मतदान किया है।

जिले की 10 निकाय क्षेत्रों के लिए आरओ ने 148 पोस्टल बैलेट जारी किए थे। जिसमें से 136 कार्मिकों ने सुविधा केंद्र में अपना मतदान किया। नगर पालिका परिषद में सर्वाधिक 60 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। सुविधा केंद्र प्रभारी विनय जोशी ने बताया कि 148 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 136 कार्मिकों ने मतदान किया है। जबकि जनपद से बाहर ड्यूटी पर गए दो कार्मिक पूर्व में ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!