Ad image

ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को पोस्टल बैलट से मतदान की अनुमति, कांग्रेस ने जताया आभार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट और जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव में ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान की अनुमति दिए जाने का स्वागत किया है।

उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करण माहरा का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि “करण माहरा जी के 18 जनवरी 2025 को राज्य निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पोस्टल बैलट से मतदान करने की अनुमति दी है।”

इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सभी निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलट के माध्यम से कर सकेंगे।

शांति प्रसाद भट्ट और राकेश राणा ने सभी निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

इस निर्णय से निर्वाचन ड्यूटी कर रहे कार्मिकों में उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इस महत्वपूर्ण कदम के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और कांग्रेस नेतृत्व का आभार प्रकट किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!