ब्रेकिंग: रात को युवती की गंगा नदी में कूदने की आशंका, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 9 अप्रैल 2025। बीती मध्य रात्रि एक 18 वर्षीय युवती के गंगा नदी में कूदने की आशंका जताई गई। युवती आस्था चौहान उर्फ सोनू (पुत्री सुशील चौहान), निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश की रहने वाली है तथा 12वीं की छात्रा है।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की ढालवाला टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर ऋषिकेश पुलिस और युवती के परिजन भी मौजूद रहे, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

आज सुबह SDRF की टीम ने पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। प्रशासन और राहत दल लगातार प्रयासरत हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोग भी युवती के शीघ्र पता लगने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!