त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदान व्यवस्थाओं को लेकर सीडीओ टिहरी ने ली वर्चुअल बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी, 18 जुलाई 2025। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) वरूणा अग्रवाल ने आज वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में सीडीओ ने पोलिंग पार्टियों, बूथों पर न्यूनतम सुविधाएं (AMF), रात्रि विश्राम, भोजन, पेयजल, विद्युत, सामग्री सुरक्षा हेतु पॉलिबैग और वर्षा को देखते हुए बरसातियों के वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी तीन दिनों में सभी विकासखंडों के मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मो. असलम, सभी रिटर्निंग ऑफिसर, खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत वर्चुअल व भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!