Ad image

राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने लिया योग प्रशिक्षण, मेडिटेशन से मिला आत्मिक संतोष

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। हिमालय इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट, जॉली ग्रांट के रूरल एंड डेवलपमेंट विभाग की ओर से आयोजित निशुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की आठ छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को अष्टांग योग, योग मेडिटेशन सहित विविध योग पद्धतियों की गहन जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागी छात्राओं ने बताया कि मेडिटेशन के अभ्यास के दौरान उन्हें आत्मिक शांति और मानसिक संतुलन का गहन अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे इस योग प्रशिक्षण का लाभ महाविद्यालय में अन्य स्वयंसेवियों तक पहुंचाएंगी।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा डोभाल ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण विकास संस्थान, जॉली ग्रांट की प्रबंधक श्रीमती नीलम पांडे एवं बेसिक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती लीला उनियाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षित छात्राओं में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की रुचि रावत, शिवानी पंवार, अनिता भंडारी; बीए पंचम सेमेस्टर की आरती, दीपशिखा, ऐश्वर्या, तुलसी पंडित तथा बीकॉम पंचम सेमेस्टर की संध्या शामिल रहीं।

डॉ. डोभाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति संवर्धन एवं वृक्षारोपण जैसे विषयों पर नियमित रूप से प्रेरित किया जाता है। हाल ही में 25 जुलाई को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर स्वयंसेवियों द्वारा परिसर के निकट फलदार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण की शपथ भी ली गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!