टिहरी में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 सितम्बर। नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

थाना लंबगांव पुलिस ने 12 सितम्बर को चेकिंग के दौरान सियालकी तिराहा के पास एक कार (UK07BN-4105) को रोका। तलाशी में कार से 10 बोतल अंग्रेजी शराब (8PM), 40 पाउच देशी शराब (नाइट किंग) और 24 कैन बीयर (Haywards 5000) बरामद हुए।

कार चालक की पहचान अक्षय सहदेव (24 वर्ष), निवासी वहरा चौक, उत्तरकाशी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में अ0उ0नि0 कपिल यादव, हे0का0 शेखर नेगी और का0 मानेश्वर चौहान शामिल रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!