वार्ड 10 की समस्याओं पर कार्रवाई होगी तेज, सभासद नवीन सेमवाल ने डीएम से की मुलाकात

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । नगर पालिका परिषद के वार्ड 10 की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सभासद नवीन सेमवाल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में आई आपदा से हुए नुकसान और उससे प्रभावित जनजीवन पर विस्तृत जानकारी साझा की।

सभासद सेमवाल ने वार्ड क्षेत्र में जलभराव, क्षतिग्रस्त मार्ग, टूटी नालियां और अव्यवस्थित पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने कहा कि आपदा के चलते कई स्थानों पर लोगों का जीवन कठिनाईयों से गुजर रहा है और बुनियादी सुविधाओं का संकट गहरा गया है।

जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी किसी भी समस्या की अनदेखी नहीं की जाएगी और जल्द समाधान सुनिश्चित होगा।

सभासद नवीन सेमवाल ने जिलाधिकारी की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!