डीएम के निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीम ने किया क्षेत्रीय निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ग्रामीणों को वितरित किए गए फीड सप्लीमेंट और दवाइयाँ, सभी पशु स्वस्थ पाए गए

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सुश्री नितिका खण्डेलवाल के चल रहे क्षेत्र भ्रमण के दौरान, उनके निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

तहसील धनोल्टी के जौनपुर ब्लॉक के बानाली और रगड गांव तथा नरेन्द्रनगर ब्लॉक के बकरियाणा, ताछला एवं भैंसर्क गांव में पशु चिकित्सकों द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में सभी पशु पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। टीम ने ग्रामीणों को पशुओं की देखभाल हेतु आवश्यक फीड सप्लीमेंट और दवाइयाँ वितरित कीं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पशुओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!