Ad image

टिहरी गढ़वाल में 67 हजार से अधिक लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएँ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत अब तक 272 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है। इन शिविरों में 1 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 2 जिला एवं उप जिला चिकित्सालय और 205 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं।

अभियान के दौरान 67,642 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जिनमें 803 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, 5,302 गर्भवती महिलाओं की जाँच, 11,605 किशोरियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट, 492 रक्तदाता पंजीकरण, 26 आभा आईडी, 11,780 टी.बी. जाँच, 540 निशचय मित्र पंजीकरण, 43,469 लाभार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित काउंसलिंग और 39,058 गैर-संचारी रोगों की जाँच शामिल है।

अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलेश्वर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि यह अभियान महिलाओं, किशोरियों और परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने, रोगों की समय पर पहचान करने और जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!