Ad image

गौचर मेले की तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली, 28 अक्टूबर 2025 । आगामी 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों की द्वितीय बैठक जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में हुई। मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगण ने तैयारियों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी।

जिलाधिकारी ने पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा और बिजली की व्यवस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों के पारदर्शी आवंटन, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक में जनप्रतिनिधियों, व्यापार संघ पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों ने सुझाव दिए।

जिलाधिकारी ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्यवाही के निर्देश मेलाधिकारी को दिए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी सहित विभिन्न अधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!