ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में डॉ. नर्मदेश्वर शुक्ल ने संभाला प्राचार्य का कार्यभार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 नवंबर। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में मंगलवार को डॉ. नर्मदेश्वर शुक्ल ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण समारोह में महाविद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

डॉ. शुक्ल ने इससे पूर्व बेदीखाल (पिथौरागढ़) एवं डोईवाला राजकीय महाविद्यालयों में लगभग तीन दशकों तक अपनी सेवाएं देते हुए शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।

प्राचार्य पदभार संभालने के उपरांत डॉ. शुक्ल ने कहा कि छात्रहित ही संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी के समन्वय तथा सहभागिता से ही महाविद्यालय निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों ने डॉ. शुक्ल का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!