टिहरी झील में पैराग्लाइडिंग का हुआ प्रदर्शन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा आज गुरूवार को साहसिक खेलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टिहरी झील में पैराग्लाइडिंग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पैराग्लाइडिंग पायलट कपिल नौटियाल, पवन, अनुज, अभय, अजय, चरण जीत, सौरभ, सोसो द्वारा टिहरी झील के ऊपर रोमांचक करतब दिखाये गये। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार एडवेंचर खेलों के प्रति प्रेरित करना और टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है। इस अवसर पर पर्यटक अत्यंत उत्साहित और रोमांचित नजर आये।

कार्यक्रम में मनोज प्रसाद बिजवाण, गीता चौहान, उमेद सिंह राणा, दरमियान सिंह नेगी सहित अनेक स्थानीय नागरिक एवं पर्यटक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!