राजकीय पॉलिटेक्निक गजा में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विधिक जनजागरूकता शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर दिनांक 11 नवम्बर 2025 को माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही के निर्देशानुसार राजकीय पॉलिटेक्निक गजा में विधिक जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के महत्व के साथ-साथ विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी प्रदान की। केंद्रीय विश्वविद्यालय बादशाहीथौल के विधि संकाय से सहायक प्रोफेसर यस. के. चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को कानून के महत्व और उसके दैनिक जीवन में प्रयोग पर विस्तृत जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मिंया ने मोटर वाहन अधिनियम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर प्रतिभागियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुमित किमोठी, वंदना थपलियाल, मोहित सुंदरियाल, रुशील कठियार, आराधना सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी, पुलिस चौकी गजा के पुलिसकर्मी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं अधिकारमित्र गण तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!