राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में भूविज्ञान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के भूविज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत “GEOCOSMO-QUEST-II” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बी.ए. प्रथम सेमेस्टर तथा बी.एस.सी. प्रथम एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए भूविज्ञान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ. हर्षिता जोशी, सहायक प्राध्यापक शुभम गोस्वामी और डॉ. भक्तदर्शन नेगी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन का दायित्व बी.एस.सी. पंचम सेमेस्टर की छात्राएँ कु. प्राची कोहली, कशिश पंवार, अनीश सिंह और प्रियंका आर्य ने निभाया।

प्रतियोगिता में विजेता के रूप में —प्रथम पुरस्कार: शिवानी (B.Sc. प्रथम सेमेस्टर) , द्वितीय पुरस्कार: कशिश (B.Sc. तृतीय सेमेस्टर) तृतीय पुरस्कार: प्रियंका (B.Sc. प्रथम सेमेस्टर) और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अनीश (B.Sc.), हिमांशी (B.A. प्रथम सेमेस्टर) और मिनाक्षी (B.A. प्रथम सेमेस्टर) शामिल रहीं। सभी विजेताओं को सम्मान प्रतीक प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सैन्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. क. पांडे और सैन्य विभाग के प्राध्यापक डा. डी. एस. तोपवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती वर्षा रानी, श्रीमती किरण, एवं अन्य संकाय सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!