Ad image

नक्शा प्रोजेक्ट की बैठक हुई संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 03 दिसंबर,2025। आज बुधवार जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नक्शा प्रोजेक्ट की बैठक आहूत हुई।

बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत टिहरी गढ़वाल में चयनित नरेंद्रनगर क्षेत्र की भूमि का आधुनिक तकनीक आधारित सर्वे किया जाना है। परियोजना के अनुसार लगभग 15 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा मानचित्र उपलब्ध कराए जाने के उपरांत ग्राउंड-आधारित सर्वे कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

जिलाधिकारी टिहरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानचित्र उपलब्ध होने तक सभी आवश्यक ट्रेनिंग एवं तकनीकी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्य आरंभ होते ही सर्वे को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा सके।

इस बैठक में सर्वे ऑफ इंडिया से ऑफिसर सर्वेयर अनिल कुमार सहित राजस्व विभाग टिहरी के लोग, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, तहसीलदार अयोध्या उनियाल एवं संबंधित उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!