कंडोलिया मैदान, जिला पुस्तकालय व पूल्ड हाउस निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 06 दिसंबर 2025। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को कंडोलिया मैदान, जिला पुस्तकालय तथा पूल्ड हाउस के विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्ता व निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

कंडोलिया मैदान में उन्होंने मुख्य गेट पर पहाड़ी पत्थरों की क्लेडिंग, नक्काशी, उचित लाइटिंग व गार्ड रूम निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा। मैदान की जलनिकासी व्यवस्था मजबूत करने, समतलीकरण में मिट्टी से पत्थर-कंकड़ हटाने तथा हाई-मास्ट लाइट लगाने हेतु स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। पवेलियन व शौचालयों की सफाई और जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

जिला पुस्तकालय निरीक्षण में उन्होंने रिनोवेशन कार्यों में तेजी लाने, बुकशेल्फ व रैक तैयार करने, क्लॉक टॉवर के लिए घड़ी जल्द मंगाने, पुस्तकों की विषयवार कैटलॉगिंग तथा भवन में डेकोरेटिव लाइटिंग व बेहतर फ्लोरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

पूल्ड हाउस निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई और श्रमबल बढ़ाकर कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्मिक शिकायत कक्ष को प्रभावी रूप से संचालित करने, झाड़ियों की कटान तथा पुराने पार्क के सुधार के लिए भी नगर पालिका व लोनिवि को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, एई अंकिता सक्सेना, एई सुरेश पाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!