Ad image

सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए सख्त निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डेटा अपडेटेशन व मिलान तीन दिनों में पूर्ण करने और 28 दिसंबर तक 100% कंप्यूटरीकरण की दी हिदायत

टिहरी गढ़वाल, 10 दिसंबर 2025: टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक से सम्बद्ध बहु-प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में PACS कंप्यूटरीकरण की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने Data Updation तथा Data Reconciliation, जिसमें Day End, E Audit और E PACS शामिल हैं, की स्थिति की गंभीरता से जांच की। कई समितियों में ये आवश्यक कार्य अभी भी अधूरा है, जिसके कारण सम्बधित समिति सचिवों, शाखा प्रबंधकों तथा विकासखण्ड के ADO सहकारिता को तीन दिनों के भीतर आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सभी समितियों को आगामी 28 दिसंबर 2025 तक 100% PACS कंप्यूटरीकरण सुनिश्चित करने के लिए सख्त हिदायत दी गई।

इस बैठक में जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पल, सचिव महाप्रबंधक राहुल गैरोला, अपर जिला सहकारी अधिकारी नरेंद्रनगर के अधिकारी, समस्त शाखा प्रबंधक एवं समिति सचिव उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!