Ad image

ब्रेकिंग: नरेंद्रनगर के गुजराड़ा बायपास पर संदिग्ध हालत में लटका मिला 40 वर्षीय युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 दिसंबर 2025 । थाना नरेंद्रनगर क्षेत्र के गुजराड़ा बायपास मार्ग पर मनइच्छा मंदिर के पास रविवार सुबह करीब 6 बजे एक अज्ञात पुरुष का सड़ा गला शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को लगभग 10 दिन पुराना बताया है और स्थानीय जनता से पहचान में सहयोग की अपील की है।शव की आयु लगभग 40 वर्ष आंकी गई है।

मृतक काले रंग का जैकेट, लाल टोपी, हरे-सफेद पट्टीदार लोअर, सफेद स्पोर्ट्स शूज और कमर पर ग्रे पिट्ठू बैग लपेटे हुए था। घटनास्थल पर एक लावारिस स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UK-07-FR-3537) और काला हेलमेट भी बरामद हुआ, जो संभवतः इसी व्यक्ति का था।थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि यदि उन्हें कोई जानकारी हो तो थाना नरेंद्रनगर से संपर्क करें। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!