राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 7 फरवरी को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का किया ऐलान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 4 फरवरी 2026। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रांतीय आह्वान पर 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में द्वितीय चरण के चरणबद्ध आंदोलन के तहत 7 फरवरी को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की पूर्व तैयारी के लिए परिषद की टिहरी इकाई ने विकास भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

जिला अध्यक्ष भगवान सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एसीपी व्यवस्था की बहाली, वेतन विसंगतियों का निराकरण, केंद्रीय दरों पर मकान किराया भत्ता, पुरानी पेंशन योजना का लागूकरण, गोल्डन कार्ड के तहत कैशलेस चिकित्सा, पदोन्नति में शिथिलीकरण, आउटसोर्सिंग कार्मिकों की सेवा सुरक्षा तथा निगमों व वर्दीधारी संवर्गों को समान सुविधाएं जैसी प्रमुख मांगें प्रमुखता से उठाई गईं।

अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, जिला मंत्री जयवीर रांगड सहित पदाधिकारियों ने सभी संगठनों का आभार जताते हुए 7 फरवरी को जिला मुख्यालय में शत-प्रतिशत सहभागिता की अपील की।

बैठक में ग्रामीण विकास, पंचायत राज, लेखा संघ, बाल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पूर्ति विभाग, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन, महासंघ, उद्यान आदि संवर्गों के कार्मिक शामिल हुए।विशेष रूप से मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन अध्यक्ष पूरण सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका तिवाड़ी, महासंघ महामंत्री पुष्कर सिंह नयाल, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल, अनूप नेगी, प्रवक्ता डॉ. किरन राणा, कोषाध्यक्ष आशीष जोशी, रविंद्र राणा, भगवान चंद रमोला, राजेंद्र, एस. कुमार, विनीत सेमवाल, मनीष कंडवाल आदि ने भाग लिया। ऑनलाइन जुड़े रविंद्र पाल, राकेश शर्मा, युद्धवीर बिष्ट, वीरू शाह, दीपक कोठियाल, संजय सेमवाल, गौरव, जयेंद्र पंवार सहित अन्य कार्मिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!