उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

नई टिहरी नगर पालिका में हुआ जन जन की सरकार शिविर का आयोजन

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 07 फरवरी, 2026 । उत्तराखण्ड राज्य सरकार के निर्देश में प्रदेश भर की सभी न्याय पंचायत स्तर पर ‘जन जन की सरकार–जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के सफलता के बाद अब नगर पालिका नगर/ नगर पंचायत क्षेत्रों की समस्याओं के निदान करने हेतु ‘जन जन की सरकार जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किये जा रहे है।

इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद का दूसरा कैंप टिहरी के नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में उप–जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल स्नेहिल कुंवर, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल लगाये गये और कुल 400 के लगभग लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मौके पर प्राप्त 9 शिकायतों में से एक का निस्तारण मौके पर किया गया, एवं 30 लोगों को सरकारी की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!