Ad image

“विज्ञान में महिलाओं-बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” पर जागरूकता शिविर आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 11 फरवरी 2026: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश श्री नितिन शर्मा के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नरेन्द्र महिला इंटर कॉलेज, भागीरथीपुरम में “विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया।

इस मौके पर सिविल जज (सीडी) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आलोक राम त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (STEM) क्षेत्रों में महिलाओं-लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने तथा लिंग समानता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखता है। उन्होंने बताया कि विज्ञान-तकनीक देश के विकास की कुंजी हैं, लेकिन सामाजिक रूढ़ियां, संसाधनों की कमी और अवसरों की असमानता के कारण महिलाओं की संख्या कम है। संविधान के अनुच्छेद 51A(h) का हवाला देते हुए श्री त्रिपाठी ने वैज्ञानिक सोच, तर्क-प्रमाण आधारित विचार, अंधविश्वास त्याग और समाज सुधार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मैरी क्यूरी जैसे ऐतिहासिक महिला वैज्ञानिकों के उदाहरण देकर छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। वहीं, कॉलेज की छात्राओं ने मैरी क्यूरी और ‘मिसाइल वुमैन ऑफ इंडिया’ टेस्सी थॉमस के जीवन व उपलब्धियों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सबको प्रभावित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती आराधना कुकरेती, विद्यालय कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजन ने छात्राओं में विज्ञान के प्रति उत्साह जगाया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!