ऋषिकेश में होटल कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 23 फरवरी 2026। आज सेवा सिक्योरिटी सर्विस के माध्यम से State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) द्वारा मुनि की रेती स्थित Lemon Tree Hotel, Rishikesh में होटल कर्मचारियों के लिए आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य होटल स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), सीपीआर, गला चोकिंग की स्थिति में बचाव, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के उपाय, घायलों को सुरक्षित उठाने और ले जाने की तकनीक, भूकंप के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय तथा आग लगने की स्थिति में अतिथियों एवं स्वयं की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
इसके साथ ही होटल परिसर में आपात स्थिति के दौरान इवैक्यूएशन, मूविंग एवं लिफ्टिंग तकनीक तथा रेस्क्यू प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। कार्यक्रम में होटल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रश्न पूछकर प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया।
होटल के जनरल मैनेजर अमित कुमार, सिक्योरिटी मैनेजर भूपाल सिंह, एफ एंड बी मैनेजर आशीष, चीफ इंजीनियर पवन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसडीआरएफ प्रशिक्षण टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने किया। टीम में मातबर सिंह, सुमित नेगी, पंकज, नितेश खेतवाल और अमित कुमार शामिल रहे। होटल प्रबंधन ने एसडीआरएफ टीम के कार्य एवं प्रशिक्षण शैली की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!