डॉ सौरभ गहरवार ने रुद्रप्रयाग के 27वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 3 जुलाई 2023 । टिहरी से स्थानांतरित होकर रुद्रप्रयाग गए आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने जनपद रुद्रप्रयाग के 27वें जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया । हालांकि रविवार को ट्रांसफर से नाराज होकर इस्तीफे देने की खबर दिनभर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही लेकिन देर रात तक सब कुछ ठीक हो गया और उन्होंने आज बतौर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग कार्यभार संभाल लिया है।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मानसून की दृष्टिगत संवेदनशील एवं भू-स्खलन क्षेत्रों में सड़क मार्ग बाधित होने पर सड़क मार्ग को आवाजाही हेतु तत्काल खुलवाने के लिए जेसीबी मशीन सहित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही पलायन प्रभावित गांवों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सरकार की हर महत्वकांक्षी योजना को आम जनता तक पहुंचाने के लिए धरातल पर पूरी मेहनत से काम करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर सीडीओ नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय मंजू राजपूत, सहायक कोषाधिकारी प्रेमचंद्र पांडेय, लेखाकार मनोज मलेठा आदि मौजूद रहे

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!