गुरु-शिष्य परंपरा और राष्ट्र चेतना पर जोर: छात्रसंघ समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

छात्र राजनीति से प्रदेश की दिशा तय होगी: भुवन कापड़ी

टिहरी गढ़वाल, 27 फरवरी 2026। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामीराम तीर्थ परिसर, बादशाहीथौल में आयोजित छात्रसंघ समारोह 2025-26 में छात्र-छात्राओं का उत्साह चरम पर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भुवन कापड़ी (उत्तराखंड विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष) एवं विक्रम सिंह नेगी (विधायक, प्रतापनगर) ने शिरकत कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विधायक विक्रम सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि “गुरु-शिष्य परंपरा हर परिस्थिति में कायम रहनी चाहिए। गुरु का सम्मान सर्वोच्च होता है।” उन्होंने परिसर में सोलर गीजर की व्यवस्था हेतु पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया तथा भूमि विवाद के समाधान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए राष्ट्रप्रेम और छात्र जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज कुछ आवश्यक नारों और मूल्यों को भुलाया जा रहा है, जबकि युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्रसंघ की समस्याओं के समाधान के लिए वे विधायक विक्रम सिंह नेगी के साथ मिलकर कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने परिसर के नामधारी महान विभूति स्वामी राम तीर्थ के गणित, अध्यात्म और हिमालय संबंधी विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष राणा, महासचिव अमन सुयाल, उपाध्यक्ष आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष नौटियाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनामिका पंवार, छात्र प्रतिनिधि नैन्सी, सह सचिव मांगी लाल एवं विशाल यादव सहित पूर्व अध्यक्ष आदित्य रतूड़ी, अंकित सजवान और प्रदीप रावत ने अतिथियों का स्वागत किया।
परिसर के निदेशक ए.ए. बौड़ाई ने मंच से बेहतर शिक्षण व्यवस्था और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने संबंधी सुझाव साझा किए तथा सफल आयोजन के लिए छात्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई दी।
समारोह में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने छात्र एकता, शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!