Ad image

दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। होली के पावन पर्व पर पर्वतीय लोक विकास समिति एवं भाजपा हिमालय परिवार के मुख्य संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली की ओर से पौड़ी गढ़वाल के सांसद Anil Baluni के नई दिल्ली स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक गढ़वाली गीतों और होली के रंगों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी अपने परिवार के साथ गढ़वाली गीतों पर जमकर थिरके। उनकी धर्मपत्नी ने अतिथियों का अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया और सभी के लिए स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था भी की।
सांसद बलूनी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सीए राजेश्वर पैन्यूली और उनकी पूरी टीम को लगातार दूसरे वर्ष आयोजन करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिलजुलकर मनाना चाहिए और समाज में प्रेम व सौहार्द बनाए रखना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया तथा प्रवासियों से पर्व-त्योहार के अवसर पर अपने गांव जाकर उत्सव मनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि होली मिलन समारोह का आयोजन हर वर्ष किया जाता है, ताकि आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Syed Zafar Islam, Pradeep Bhandari, भाजपा हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल, संजय तड़ियाल, वीर सिंह, मंजू बिष्ट, मुरार कंडारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!