श्रीनगर संयुक्त चिकित्सालय के लिए एक करोड़ बीस लाख का बजट स्वीकृत

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद 19 फ़रवरी 2020

पौड़ी: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, श्रीनगर गढवाल की प्रबंधन समिति की बैठक ली तथा चिकित्सालय को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एक करोड़ बीस लाख स्वीकृत किये। उन्होंने सीएमएस एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया।

कहा कि संक्रमण बीमारियों की रोकथाम हेतु अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाई एवं मास्क उपलब्ध कराएं तथा अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पिट बनाने के निर्देश दिये। सीएमएस ने बताया कि प्रसव के मामले बेस अस्पताल में रेफर किये जाते हैं। कहा कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष उपचार रोगियों की संख्या आदि में वृद्धि हुई है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हयात सिंह झिंक्वाण, सीएमएस डा0 एस.एस.चौहान, एसीएमओ डा0 रमेश कुंवर, सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This Article
error: Content is protected !!