ब्रेकिंग न्यूज़: विश्व विजेता बना भारत ! T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

अहमदाबाद, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया । T20 विश्व कप फाइनल में सूर्य कुमार यादव अगुवाई में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर तीसरा T20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया।

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने मैन ऑफ द मैच। वहीं मैन ऑफ दि सिरीज का पुरस्कार संजू सैमसन को।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने घातक गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट झटके और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय बल्लेबाओं के धमाकेदार प्रदर्शन और गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी ने स्टेडियम को जश्न के रंग में रंग दिया। यह भारत की T20 क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर दुनिया में अपनी क्रिकेट ताकत का लोहा मनवाया और पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का सपना साकार हुआ।

समस्त देशवासियों और क्रिकेटप्रेमियों को इस ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!