सूबे में गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत अल्ट्रासोनोग्राफी का विशेष अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 15 मार्च 2026। प्रदेश में गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत अल्ट्रासोनोग्राफी जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि प्रथम चरण में यह अभियान अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 अप्रैल तक संचालित होगा। इसके तहत 18 सप्ताह या उससे अधिक गर्भकाल वाली तथा जिन महिलाओं ने अभी तक अल्ट्रासाउंड नहीं कराया है, उन्हें जांच के लिए चिन्हित किया जाएगा। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
सरकार ने पात्र गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी महिला जांच से वंचित न रहे। इसके लिए 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं सहित उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाएगा।
मंत्री ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को माइक्रोप्लान बनाकर अभियान की नियमित निगरानी और समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!