चार धाम यात्रा की दृष्टिगत परिवहन विभाग सतर्क

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 06 अप्रैल , 2026 । जनपद के मुख्य मार्गो से संचालित चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गठित प्रवर्तन टीमों के द्वारा लगातार विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत आज सोमवार को मुनि की रेती एवं तपोवन क्षेत्र में सघन प्रवर्तन संचालित की गई ।

एआरटीओ सत्येंद्र राज ने बताया कि सोमवार को विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन , बिना बीमा , बिना कर , ओवरलोड , ओवरस्पीड , एच एस आर पी , बिना लाइसेंस संचालित पाये जाने पर 17 वाहनो के चालान एवं 01 वाहन बंद किया गया इसके अलाव चैकिंग के दौरान एक वाहन चालक शराब पीकर वाहन का संचालन करते हुए पाया गया जिस आवश्यक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर तपोवन पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस अवसर पर परिवहन विभाग की टीम में प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मिया , अर्जुन , नवीन , अन्नत सहायक परिवहन निरीक्षक , रोहन , परिवहन आरक्षी उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!