टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.5 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, 07 मई 2026।टिहरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी कंपनी चलाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली चंबा में दर्ज एक गंभीर धोखाधड़ी मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि अभियुक्तों ने “बोरा विकास निधि लिमिटेड कंपनी” के नाम से एक फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को निवेश के नाम पर झांसा दिया। कंपनी को ऋषिकेश में पंजीकृत कराने के बाद बिना किसी वैध अनुमति के चंबा क्षेत्र में इसकी अवैध शाखा संचालित की जा रही थी।अभियुक्तों ने स्थानीय लोगों से करीब 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि जमा कराई और बाद में उसका गबन कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी पूरी तरह से अवैध रूप से संचालित हो रही थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अ

पर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 07 मई 2026 को वांछित अभियुक्त सूरज मणि सेमवाल को मुनिकीरेती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार थाने में इसी प्रकार का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:उप निरीक्षक मनोज ममगाईं, अपर उप निरीक्षक धीरेन्द्र नेगी एवं कांस्टेबल अंकुर।टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!