Ad image

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में 8 मई 2026 को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर “मानवता में एकता” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस समिति की संयोजिका डॉ. ईरा सिंह ने विद्यार्थियों को मानव सेवा, करुणा एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया व प्रोफेसर निरंजना शर्मा ने देश, धर्म, जाति से ऊपर मानव सेवा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आधारित बहुविकल्पीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज जाजल और महाविद्यालय खाड़ी के छात्र छात्रों में ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के छात्र अनुज ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान इंटर कॉलेज जाजल की छात्रा कामिनी तथा तृतीय स्थान बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा निधि ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के सिद्धांतों, रक्तदान, प्राथमिक उपचार तथा मानव सेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को समाज सेवा एवं मानवता की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

अंत में प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह द्वारा विजेताओं को बधाई व प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का विकास करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डाॅ ईरा सिंह संयोजिका क्रॉस समिति द्वारा किया गया तथा क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ मीना, डॉ संगीता बिज्लवाण जोशी शामिल रही।

महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकगण व कर्मचारी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज जाजल व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!