Ad image

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव ने की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 मई। भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव एस. बी. जोशी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों, प्रगति एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में निर्वाचन संबंधी प्रिंटिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही सभी ईआरओ, एईआरओ एवं नामित नोडल अधिकारियों की तैयारियों एवं दायित्वों की जानकारी भी साझा की गई। जनपद में 93.98 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी संपन्न कर ली गई है। जनपद में कुल 963 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनके सापेक्ष आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

प्रधान सचिव एस बी जोशी ने सभी अधिकारियों को बीएलओ प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्वाचन संबंधी समस्त दस्तावेजीकरण (Documentation) को पूर्ण सावधानी एवं विस्तार से करने के निर्देश प्रदान किए गए।

प्रधान सचिव द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान के अंतर्गत अनुच्छेद 325 एवं 326 से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही Representation of the People Act, 1950 के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया। बैठक में विशेष रूप से धारा 16 में अयोग्यता (Disqualification), धारा 19 में मतदाता सूची में पंजीकरण की शर्तें, धारा 22 में नामों के संशोधन, जोड़ एवं विलोपन, धारा 24 में अपील की व्यवस्था तथा धारा 31 के अंतर्गत एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज पाए जाने की स्थिति में एक साल की सजा आदि दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी विस्तार से दी गई।

बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किया जाए।

इस अवसर पर एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एसडीएम घनसाली मंजू, एसडीएम धनौल्टी नीलू, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष, डीडीओ मो असलम, सीएओ विजय देवराडी, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी, एआरटीओ सतेंद्र राज, प्रशासनिक अधिकारी जवाहर आदि संबंधित उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!