ऋषिकेश/नई टिहरी, 26 मई 2026। टीएचडीसीआईएल द्वारा 16 से 31 मई तक आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सिपन कुमार गर्ग ने कहा कि निगम स्वच्छ और हरित भारत के लक्ष्य को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ऋषिकेश स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।पखवाड़े के दौरान ऋषिकेश, टिहरी, कोटेश्वर, खुर्जा, झांसी और अरुणाचल प्रदेश सहित विभिन्न परियोजना स्थलों पर स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं, जागरूकता कार्यशालाएं और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए गए।
महिलाओं और छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें सैनिटरी नैपकिन और बायोडिग्रेडेबल बैग वितरित किए गए।टीएचडीसीआईएल ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के प्रति लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है।




