Ad image

बौराड़ी बस अड्डे में फैली डम्पिंग सामग्री हटाने की मांग, व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी के बौराड़ी बस अड्डा क्षेत्र में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के दौरान फैली निर्माण सामग्री और अव्यवस्थाओं से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।

व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं अन्य व्यापारियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा लंबे समय से बस अड्डा क्षेत्र को डम्पिंग जोन बनाकर वहां रेत, बजरी और निर्माण सामग्री खुले में छोड़ दी गई है, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ज्ञापन में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विभाग द्वारा स्थानीय व्यापारियों के साथ कोई बैठक नहीं की गई और न ही उन्हें कार्य योजना की जानकारी दी गई। निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की लापरवाही के कारण क्षेत्र में अव्यवस्था बनी हुई है, जिससे होटल व्यवसायियों, आसपास के कार्यालयों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि मौके का निरीक्षण कर बस अड्डा क्षेत्र में पड़े निर्माण सामग्री के ढेर को जल्द हटाया जाए तथा कार्य को व्यवस्थित ढंग से कराया जाए, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह रावत, तिलक सिंह, रमेश सिंह रावत, दिनेश सिंह रावत, जीता सिंह रावत, कमान सिंह, राजपाल चौहान, सरस्वती देवी, राजेन्द्र सिंह मिश्रवान, संदीप सिंह सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!