रिपोर्ट @ सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’।
टिहरी गढ़वाल। चम्बा के बुरांशसवाड़ा में आयोजित श्रीमद् /भागवत महापुराण ज्ञान कथा यज्ञ के चौथे दिन व्यास पीठ से श्रोताओं ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव, वराह अवतार और गजेंद्र मोक्ष की कथाएं सुनीं।
व्यास पीठ पर आसीन आचार्य महेश कृष्ण चमोली के मुखारविंद से हिरण्यकश्यप ,प्रह्लाद जी,भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ वासुदेव जी के द्वारा गोकुल ले जाया जाना, भगवान कृष्ण की लीलाओं आदि का भी वर्णन किया गया। कथा के साथ-साथ अन्य धार्मिक लघु कथाएं व्यास जी ने सुनाई।
कीर्तन मंडली के द्वारा ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ आदि भजनों का भी आनंद लिया।
नगर क्षेत्र चंबा के बुरांश वाड़ी वार्ड नंबर 7 में नव कीर्तन मंडली के द्वारा, विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए व्यक्तियों के साथ, कथा का आयोजन किया गया है।
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में दिन की चिलमिलाती हुई धूप में मातृशक्ति बड़ी संख्या में पंडाल में पहुंचकर कथा का श्रवण कर रही है। भगवान के प्रति श्रद्धा और धर्म के प्रति विश्वास का यह अनुपम उदाहरण है।
संबंधित वार्ड की सभासद सरोजिनी जोशी गैरोला, शक्ति प्रसाद जोशी, अरविंद मखलोगा, महेश पैन्यूली, रजनी मखलोगा ,गबर सिंह नेगी, कृष्णा प्रसाद सेमवाल, जयवीर सिंह सज्वाण, महिपाल सिंह सज्वाण, नरेश पैन्यूली, गजेंद्र मखलोगा, बुरांशवाडी क्षेत्र के अनेक सहयोगी, यज्ञ को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका में है। पुलिस प्रशासन ने कथा यज्ञ के लिए स्थान उपलब्ध किया है।
आज कथा में के.के.कोटनाला, मनोज नकोटी, मुकेश पैन्यूली, इंद्रसिंह नेगी, किशोरी लाल थपलियाल ,एस एल सकलानी, कीर्ति सिंह बिष्ट आदि सम्मिलित हुए तथा व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्ञान कथा यज्ञ का 30 मई को प्रसाद वितरण/ भंडारे के साथ समापन होगा।




