Ad image

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई जारी, अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कीर्तिनगर क्षेत्र में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस चौकी चौरास क्षेत्र के बड़ियारगढ़ रोड पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार पूरण सिंह बड़थवाल निवासी ग्राम पारी पेंडुली के कब्जे से 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब “Soulmate Black Whisky” बरामद की गई।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर स्कूटी को भी सीज कर दिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में अ0उ0नि0 दीपेन्द्र रावत, हे0का0 प्रदीप एवं का0 हरीश चन्द शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!