गाजियाबाद, 12 जून। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवन विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
स्वामी रसिक महाराज ने बाल श्रम को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, संस्कार और विकास के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया तथा बाल श्रम उन्मूलन के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता संदेशों के माध्यम से बाल श्रम के खिलाफ प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



