सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर टिहरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 जून। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मुनि की रेती एवं देवप्रयाग स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए टिहरी पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।
पर्व के मद्देनजर पुलिस बल, जल पुलिस एवं बचाव दल को घाटों और संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया है। गंगा घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान के लिए समय-समय पर जागरूकता संदेश भी प्रसारित किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिसकर्मी घाटों और मार्गों पर तैनात रहकर लोगों को आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं।
टिहरी पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, गहरे पानी में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या बचाव दल से संपर्क करें।
टिहरी पुलिस का संदेश है — “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!