हरिद्वार में गंगा में डूबे किशोर का शव SDRF ने किया बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार, 18 जून 2026। गुजरात के सूरत से परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए 16 वर्षीय हर्षिल चौहान की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना 17 जून की सुबह बलराम घाट, भूपतवाला में हुई, जब वह अपने परिजनों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था और अचानक गहरे पानी में चला गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद जल पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार को SDRF ढालवाला की टीम निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से सर्च अभियान चलाया।
डीप डाइवर मातबर सिंह ने करीब 20 से 25 फीट गहराई में खोजबीन कर किशोर के शव को बरामद किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
SDRF ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि गंगा में केवल सुरक्षित और चिन्हित घाटों पर ही स्नान करें तथा असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!