Ad image

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के पुनर्निर्मित कार्यालय का उद्घाटन, स्वामी रसिक महाराज एवं नितिन नवीन ने रखे विचार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के पुनर्निर्मित कार्यालय के उद्घाटन एवं शुभ पूजन कार्यक्रम का आयोजन आज नई दिल्ली में श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं प्रबुद्ध जनों ने सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शोध, शिक्षा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में ऐसे संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा और सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए अकादमिक एवं शोध संस्थानों को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रोफेसरों, वरिष्ठ शोधार्थियों एवं अन्य प्रबुद्ध जनों के साथ सार्थक संवाद भी हुआ, जिसमें शिक्षा, संस्कृति, राष्ट्रवाद और समकालीन चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शोध आधारित चिंतन और राष्ट्रहित के विषयों पर गंभीर विमर्श देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल बताया।

कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रोच्चार एवं शुभ पूजन के साथ हुआ। उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने फाउंडेशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी शोध एवं वैचारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने का संकल्प व्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!