टिहरी गढ़वाल, 21 जून 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, भागीरथीपुरम स्थित परीक्षा केंद्र पर आज आयोजित NEET परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 179 अभ्यर्थियों में से 158 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई थीं। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई गई।
जिला प्रशासन ने परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
टिहरी में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई NEET परीक्षा, 158 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



