Ad image

करें योग रहें निरोग : नई टिहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित चौहान बैंडिंग प्वाइंट पर आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत ने की। संचालन डॉ प्रमोद उनियाल ने किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत , कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, मीडिया संयोजक राजेंद्र डोभाल, जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती लीला म, तौफीक अहमद, अजगर अली समेत सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। 

वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। योग को नियमित दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!