Ad image

भूमि संगठन का धरना चौथे दिन भी जारी, जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 जून। भूमि संगठन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में दिनेश भंडारी, अतर सिंह नेगी, अतर सिंह साजवान और कमल सिंह कैंतुरा क्रमिक अनशन पर बैठे।
धरना स्थल पर पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप सिंह पंवार अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार ने भी धरने में शामिल होकर समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप सिंह पंवार ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार जमीन, डैम, झील, कंपनियों और एयरपोर्ट जैसी सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण कर रही है, जबकि दूसरी ओर “लोकल फॉर वोकल” का नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है तथा जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है।
धरने में प्रधान संगठन अध्यक्ष युदवीर रावत, पूर्व मंत्री अतर सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष ऋषि भट्ट, समिति अध्यक्ष नत्थी कैंतुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जुयाल, राजेंद्र नेगी, बीडीसी सदस्य नरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य सिसपाल राणा, अनिल राणा, सुरेश जोशी, प्रधान अभिषेक कठैत, रोबिन राणा, नरेंद्र नेगी, मीनाक्षी कैंतुरा, राम सिंह मिस्वाण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!