चमोली जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 30 जून। चमोली जिला चिकित्सालय में जल्द ही किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की सांसद निधि से 65 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।
डायलिसिस सुविधा शुरू होने के बाद चमोली और आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को उपचार के लिए देहरादून, श्रीनगर या अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि सांसद निधि से प्राप्त धनराशि के आधार पर डायलिसिस मशीन की खरीद और स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए आवश्यक टेंडर सहित अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि मशीन के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने से जनपद के किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उपचार के लिए बाहर जाने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!