Ad image

डीएम भदौरिया ने दिए बैठक में गैरहाजिर रेंज ऑफिसर के वेतन रोकने के आदेश

admin
2 Min Read
डीएम भदौरिया ने दिए बैठक में गैरहाजिर रेंज ऑफिसर के वेतन रोकने के आदेश
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद 28 फरवरी 2020

चमोली: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गैरसैंण बजट सत्र को लेकर लाइजेनिंग ऑफिसर्स की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि महानुभावों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करते हुए उनके पधारने एवं भराडीसैंण में ठहरने की पूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। भराडीसैंण में तीन मार्च से विधानसभा बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। 

वही सत्र में पधारने वाले वरिष्ठ अधिकारीगणों से भी संपर्क करते हुए उनके आवासीय, परिवहन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि तैनात सभी लाईजन आफिसर्स अपने से संबधित दायित्वों के निर्वहन हेतु पूरी तरह से उत्तरदायी रहेंगे और सभी दायित्व ससमय संपादित करेंगे। सभी लाइजन आफिसरों को अपने साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री रखने को कहा ताकि माननीयों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

सत्र की तैयारी को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक से लाइजन ऑफिसर राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण के प्रधानाचार्य और वन क्षेत्राधिकारी बद्रीनाथ के बिना बताए गायब रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनके वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश भी जारी किए है। वही दूसरी ओर जिलाधिकारी ने सत्र के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की और संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, सीएमओ डा0 केके सिंह, एसडीएम बुशरा अंसारी, पीडी प्रकाश रावत, डीडीओ एसके राय, टीओ दीपक चन्द्र भट्ट सहित लाइजेन आफिसर उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!