Ad image

लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम नितिका खण्डेलवाल

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पुराने मामलों की नियमित सुनवाई और प्रभावी पैरवी के निर्देश : 42 में से 16 पटवारी चौकियों की मरम्मत पूरी

टिहरी गढ़वाल 29 जुलाई। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों को लंबित राजस्व वादों की नियमित सुनवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व प्राप्ति, लंबित वसूली, राजस्व वादों, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की।
आबकारी विभाग ने की 92 छापामारियां
समीक्षा में बताया गया कि जून माह में आबकारी विभाग ने 92 छापामारियां कीं। इस दौरान 9 प्रकरण दर्ज किए गए और एक वाहन सीज किया गया। जिलाधिकारी ने प्रवर्तन अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
परिवहन विभाग ने अब तक 1,638 चालान किए हैं। डीएम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई और तेज करने को कहा।
108 आबकारी अधिनियम के मामले लंबित
अभियोजन विभाग की समीक्षा में सामने आया कि अधीनस्थ न्यायालयों में विभिन्न अधिनियमों के कई मामले लंबित हैं। इनमें आबकारी अधिनियम के 108, आयुध अधिनियम के 8, एनडीपीएस एक्ट के 9, आईटीपी एक्ट के 6, फॉरेन एक्ट के 2 तथा कॉपीराइट एक्ट का एक मामला शामिल है।
डीएम ने सभी लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
42 पटवारी चौकियों में से 16 की मरम्मत पूरी
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त जनपद की 42 पटवारी चौकियों की मरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। इनमें से 16 चौकियों का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष चौकियों का कार्य भी जल्द पूरा कराने को कहा, ताकि राजस्व व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
उन्होंने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम कमलेश मेहता, जिला आबकारी अधिकारी के.पी. सिंह, तहसीलदार धीरज राणा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!