Ad image

मेडिकल कॉलेज निर्माण के समर्थन में क्वीली-पालकोट क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लामबंद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 जुलाई। विकासखंड फकोट की पट्टी क्वीली एवं पालकोट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की चाका में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान संगठन अध्यक्ष विनय रणाकोटी ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में प्रस्तावित जिला मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर चर्चा की गई।
जिला पंचायत सदस्य चाका जोत सिंह असवाल ने कहा कि फिपल्टी, भासौं और पलाम क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन किया गया है, जिसका कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है और लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज से नरेंद्रनगर, टिहरी और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही कई दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के साथ पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।
बैठक में मेडिकल कॉलेज के समर्थन और क्षेत्र के विकास के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति में आगे अन्य लोगों को भी जोड़ा जाएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य गजा ताजबीर सिंह खाती, मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, गिरीश बंठवाण, धन सिंह सजवाण, ज्योति पंत, दिनेश उनियाल सहित क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!