टिहरी गढ़वाल 5 अगस्त। अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुनि की रेती पुलिस टीम ने 5 अगस्त को कैलाश गेट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध एक्टिवा को रोककर तलाशी ली। तलाशी में स्कूटी से 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से अंकुर बिश्नोई (46) पुत्र योगेंद्र कुमार, निवासी शीशम झाड़ी, मुनि की रेती को गिरफ्तार किया। मामले में थाना मुनि की रेती में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल कौशल राठौर और नीरज कुमार शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




